Home Blog Page 6

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कसा तंज,बोले- ये आदमी चतुर नहीं है निहायती धूर्त,बिहार की 13 करोड़ की जनता को ठग रहा है..

0

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कसा तंज,बोले- ये आदमी चतुर नहीं है निहायती धूर्त,बिहार की 13 करोड़ की जनता को ठग रहा है,जेडीयू को विधानसभा चुनाव में 20 विधायक भी नहीं आएंगे,अगर आएंगे तो मैं राजनीति से ले लूंगा संन्यास…

कोशी24न्यूज। बेगूसराय

नीतीश कुमार के इतनी बार पलटने के बाद भी क्या जनता सुधरेगी या नहीं,बेगूसराय में पूछे गए इस सवाल का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आप लिखकर रखिए कि नीतीश कुमार अब चाहे जिस गठबंधन में लड़े या भाजपा के साथ लड़े, अगली बार विधानसभा चुनाव में इन्हें 20 से कम विधायक आएंगे। जेडीयू को आगामी विधानसभा चुनाव में 20 विधायक भी नहीं आएंगे, अगर आएंगे तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। नीतीश कुमार चाहे भाजपा के साथ लड़े, महागठबंधन के साथ लड़े या किसी के साथ लड़े, बिहार की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है। आज जनता इतनी व्याकुल है, जनता ने नीतीश कुमार को वोट किया, लेकिन ये आदमी बार-बार पलटा है। जनता आज कितना असहाय महसूस कर रही है और नीतीश कुमार खुद को चतुर समझ रहे हैं, लेकिन ये आदमी चतुर नहीं निहायत धूर्त आदमी है। जो पूरे बिहार की 13 करोड़ की जनता को मूर्ख बनाकर ठग रहा है। अगले चुनाव में बिहार की जनता सूध समेत इसका हिसाब करेगी।

आम लोग,नेता,नीतीश के सपोटर से लेकर हर कोई नीतीश कुमार के खिलाफ कर रहा गलत बात, हारने के डर से गए भाजपा की शरण में: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं दावे के साथ कैमरे पर कह रहा हूं कि अगर किसी एक नेता के खिलाफ जनता में सबसे ज्यादा गुस्सा है, तो वे है नीतीश कुमार। आप किसी भी वर्ग से बात कीजिए, किसी सामान्य नेता से बात कीजिए, पब्लिक से बात कीजिए, नीतीश कुमार के अपने सपोटर, वोटर और पार्टी के नेताओं से बात कीजिए हर आदमी आज नीतीश कुमार के खिलाफ अपशब्द और गलत बात कह रहा है। ऐसा मत समझिए कि बिहार की जनता समझती नहीं है। यही नीतीश कुमार हैं जिन्हें 2010 में इनके नाम और चेहरे पर बिहार की जनता ने 206 विधायकों को जिताया था और आज यही नीतीश कुमार हैं, जिनके 42 विधायक जीते हुए हैं और एमपी के चुनाव में हारने के डर से भाजपा की शरण में गए हैं। अगर, मोदी जी और भाजपा का साथ नहीं रहा तो खाता भी नहीं खुलेगा।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर गांधी के वास्ते,भगत सिंह के रास्ते,विषयक विचार गोष्ठी आयोजित…

0

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर गांधी के वास्ते,भगत सिंह के रास्ते,विषयक विचार गोष्ठी आयोजित…

प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया

शहीदे-आजम भगत सिंह के भांजे व कृषि वैज्ञानिक प्रो डॉक्टर जगमोहन सिंह का किया गया भव्य स्वागत…

खगड़िया के मानसी में देश बचाओ अभियान एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले गांधी के वास्ते,शहीदे आजम भगत सिंह के रास्ते,नारों के साथ महात्मा गांधी का 76 वां शहादत दिवस मानसी महासंघ के कार्यालय परिसर में मनाया गया।
इस अवसर पर गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया गया।मौके पर शहीदे आजम भगत सिंह के भांजा प्रोफेसर डॉक्टर जगमोहन सिंह का भव्य स्वागत किया गया एवं पुष्पमाला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।इस अवसर पर ” गांधी जी के वास्ते, शहीदेआजम भगत सिंह के रास्ते, विषयक विचार गोष्ठी को विधिवत उद्घाटन करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने कहा कि गांधी जी के ” करो और मरो ” तथा भगत सिंह के ” इंकलाब जिंदाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद ” के नारों को बुलंद करते हुए कहा कि गांधी जी का सत्य अहिंसा परमो धरमो, माननीय मूल्यों, संवेदनाओं, नैतिकता एवं ईमानदारी पर आधारित है। आज देश दुनिया की स्थिति परिस्थिति, दिशा एवं दशा तय करने के लिए गांधी जी के वास्ते, भगत सिंह के रास्ते, डॉक्टर अंबेडकर के संविधान व अधिकारों को धरातल पर उतारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसान कृषि खेती जमीन शिक्षा रोजगार संविधान लोकतंत्र बचाने की जरूरत है।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता डॉक्टर कमल किशोर यादव ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह के भांजे का सेवा स्वागत करने मिलने का सौभाग्य गौरवपूर्ण है।
अध्यक्षीय संबोधन में अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि प्रोफेसर डॉक्टर जगमोहन सिंह सुपौल में कोशी नव निर्माण मंच द्वारा आयोजित पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करने एवं गांधी मैदान सुपौल में सत्याग्रह पदयात्रा सभा को संबोधित करने जाने के क्रम में खगड़िया जिला मानसी में रुकने का मौका मिला जो गर्व की बात है। उन्होंने गांधी एवं भगत सिंह के जीवनी व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में शंकर यादव मंचन यादव सच्चिदानंद यादव देवानंद शाह डॉक्टर मंतोष कुमार डॉक्टर संतोष कुमार पूर्व पंसस गायत्री देवी अमरेंद्र यादव अखिलेश यादव आनंद यादव राजशेखर सिंह अजय कुमार आदि ने किसान मजदूर छात्र नौजवान के अधिकारों को लेकर आंदोलन तेज करने पर संकल लिया।।

इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, परीक्षा संचालन एवं विधि व्यवस्था संबंधित दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश…

0

इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, परीक्षा संचालन एवं विधि व्यवस्था संबंधित दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश…

प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया

खगड़िया डीएम अमित कुमार पाण्डेय के अध्यक्षता में इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2024 के आयोजन हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक समाहरणालय स्थित मुख्य सभागार में आयोजित की गई।उक्त परीक्षा दिनांक 01.02.2024 से प्रारंभ होकर दिनांक 12.02.2024 को समाप्त होगी। जिले में 23 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रति नियुक्ति की गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त, निष्पक्ष, स्वच्छ परीक्षा संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु गश्तीदल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी एवं जोनल दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। आज सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफ किया गया एवं विधि-व्यवस्था को बनाए रखना के लिए महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।सभी को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक परीक्षा तिथि को यह कठोरतापूर्वक सुनिश्चित किया जाए की किसी भी परिस्थिति में परीक्षा-कक्ष में कार्यरत वीक्षक एवं परीक्षा से जुड़े किसी भी कर्मी के पास मोबाइल अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ना रहे‌‌। साथ ही, परीक्षा केंद्र में उन्हीं परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाए जिनके पास प्रवेश पत्र एवं एक फोटो-युक्त पहचान पत्र हो।

जिला शिक्षा पदाधिकारी,जो कि जिला परीक्षा नियंत्रक हैं,उन्हें निर्देश दिया गया है कि छात्राओं के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर महिला वीक्षकों की ही प्रतिनियुक्ति की जाए। इसके अलावा दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को श्रुतिलेख की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है।

खगड़िया के नए एसपी के मास्टर प्लान से क्राइम और जाम की समस्या से जूझ रहे जिलेवासियों को मिलेगी निजात….

0

खगड़िया के नए एसपी के मास्टर प्लान से क्राइम और जाम की समस्या से जूझ रहे जिलेवासियों को मिलेगी निजात….


प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया

खगड़िया के वर्तमान एसपी के रूप में सागर कुमार झा ने खगड़िया जिले की कमान थाम ली है। 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सागर कुमार झा को जनवरी 2023 में दरभंगा के सिटी एसपी की कमान सौंपी गई थी। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री झा ने बताया कि विधि व्यवस्था संधारण, मद्य निषेध की नीतियों का क्रियान्वयन और भूमि विवाद का निपटारा करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्राइम और जाम से जूझ रहे जिलेवासियों को शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। क्राइम कंट्रोल के लिए नियमित गश्त के अलावा जेल से छूटकर बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। क्राइम प्रिवेंशन और डिटेक्शन पर फोकस करने की बात बताते हुए उन्होंने कहा कि अपराध की वारदातों की समीक्षा के बाद टेक्निकल टीम की मदद से उद्भेदन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पत्रकारों के द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम को रोकने की दिशा में भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। शहर में जाम के झाम से जूझ रहे नागरिकों को इससे निजात दिलाने के लिए वे लोगों का सुझाव प्राप्त करेंगे और चिन्हित जगहों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला की पुलिस ट्वेंटी फॉर क्रॉस सेवन आपकी सुरक्षा में तैनात है। आप लोग भी किसी भी हौबी या जॉब को अपना बेस्ट देंगे तो निश्चित रूप से स्ट्रेस कम होगा और प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी।वर्तमान एसपी आईपीएस सागर कुमार झा ने वर्ष 2017 की यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 13वां रैंक हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया था। साल 2016 में उन्होंने कैपफ़ परीक्षा में पहला रैंक हासिल किया था। आईआईटी बीएचयू से वर्ष 2011-15 के बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई की है। वे बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें जनवरी 2023 में दरभंगा के सिटी एसपी की कमान सौंपी गई थी। श्री झा बिहार के सहरसा जिले के खरा प्रखंड के चैनपुर गांव के मूल निवासी हैं। उनके पिता मिहिर कुमार झा झारखंड के रांची में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी हैं। मां सविता झा गृहिणी के साथ इसी गांव की मुखिया भी हैं। उनके दादा चंद्रमोहन झा भी 35 वर्षों तक ग्राम पंचायत चैनपुर के मुखिया रह चुके थे।व्यवहार से सौम्य और मृदु किंतु कड़क पुलिस अधिकारी के रूप में सागर कुमार झा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर 15.6K, फेसबुक पर 17K फॉलोअर्स के साथ ये सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर भी काफी सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर उनके लिखे एक कोट ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि रिश्ते भी इमारत की तरह होते हैं। हल्की फुल्की दरारें नजर आए तो ढ़हराईए नहीं,उसकी मरम्मत कीजिए। 31 अक्तूबर 2022 को छठ पर्व के अवसर पर उनके द्वारा घर में ही जमीन पर बैठकर हारमोनियम पर गाए गए ” पहिले पहिले हम कैनी, छठी मैया व्रत तोहार” गीत खूब वायरल हुई थी। इसके अलावे फुर्सत के क्षणों में भी गाने गुनगुनाने वाले सागर झा सोशल मीडिया पर मेंटर की भूमिका में भी दिखते रहते हैं। अपने एक पोस्ट में उन्होंने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए लिखा था कि अपने बच्चों के नैसर्गिक प्रतिभा को फलने फूलने का पूरा मौका दें। पढ़ाई के साथ खेलकूद, वाद विवाद, प्रतियोगिता और गीत संगीत के लिए प्रेरित करें। यह अनुभव आत्मविश्वास को बढ़ाता है तथा व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।

बेगूसराय में आग से झुलस कर दो मासूम सेमत चार की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत….

0

बेगूसराय में आग से झुलस कर दो मासूम सेमत चार की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत….

कोशी24न्यूज। बेगूसराय 

बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।जहां 01 जनवरी सोमवार को दिनभर लोगों ने इस कड़ाके की भीषण ठंड में अपने परिवार के साथ नव वर्ष का जश्न मनाने के बाद घर में आराम से अपने परिवार के साथ रात्रि में सोने के लिए चले गये थे। लोगों को क्या पता था कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से देर रात्रि उनके घर में आग लग जाएगी और वे लोग घर से बाहर भी नहीं निकल पाएगे?? पति, पत्नी और दो मासूम बच्चे समेत एक साथ आग से चारों की जलकर दर्दनाक मौत हो जाएगी,यह दर्दनाक खबर बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत के वार्ड नंबर 8 की बताई जा रही है।जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगी और चार लोगों की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर एक साथ हो गयी। घर में एक साथ सोये पति-पत्नी और अपने दो मासूम बच्चे को लेकर घर से वो बाहर भी निकाल नही पाए।

मिल रही जानकारी के अनुसार जिन चार लोगों की आग से जलकर मौत हुई है। ये सभी एक ही परिवार के चारों लोग हैं। जिसमें नीरज पासवान और उनकी धर्म पत्नी कविता देवी और उनके दो मासूम बच्चों में लव और कुश के नाम शामिल हैं । बताया जा रहा है कि ये चारो लोग अपने घर में सोए हुए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और आग से बुरी तरह से झुलसे चारों लोगों को उठाकर अस्पताल ले गया।जहां डॉक्टर ने देखने के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं मंगलवार की सुबह इस दर्द भरी घटना की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी और पूरे गाँव में मातमी सन्नाटा पसरा गया।पुलिस ने चारों शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना की तहकीकात में पुलिस जुट गयी है।

New Year Wishes 2024: नववर्ष आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां लेकर आए..अपनों को भेजें ये संदेश….एक क्लिक में सभी देखें…

0

New Year Wishes 2024: नववर्ष आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां लेकर आए..अपनों को भेजें ये संदेश….एक क्लिक में सभी  देखें…

प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया

हर साल नववर्ष पर सभी अपनों के साथ मिलकर जश्न मनाते और शुभकामनाएं भेजते हैं।आप भी अपने करीबियों, रिश्तेदारों, दोस्तों को न्यू ईयर की शुभकामनाएं भेजकर बधाई दीजिए। नीचे दिए गए इन शुभकामना संदेशों की आप मदद ले सकते हैं।

आपको और आपके परिवार को नव वर्ष की शुभकामनाएं! मुझे उम्मीद है कि यह नया साल आपके लिए वे सभी महान चीजें लेकर आएगा जिनके आप वास्तव में हकदार हैं.

इस साल आपको वो सब मिले,जो आपका दिल चाहता है.नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं

नए वर्ष का ये प्रभात,बस खुशियां ही खुशियां लाये,मिट जाये सब मन के अंधेरे, हर पल बस रोशन हो जाए.हैप्पी न्यू ईयर 2024

नए रंग हों नई उमंगें, आंखों में उल्लास नया नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं.

स्वर्णिम बने भविष्य आपका जीवन हो सुगम-सफल एक नया संकल्प लेकर आप नव वर्ष को बनाए उज्जवल नए साल की ढेर सारी बधाई

नव मन नव तन नव जीवन ले,आओ नूतन वर्ष मनाओ,नव पथ नव गति नव चाह लिए,नव आशा का हर्ष मनाओ नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं

नया सवेरा आया नई किरण के साथ नया दिन आया प्यारी मुस्कान के साथ आपको नया साल 2024 मुबारक हो मेरी ढेरों शुभकामनाओं के साथ.

मिजाज मस्ती का, खुशहाल नया लाया है, ख्वाब का कमाल नया लाया है दिलों की ख्वाहिशों को और हवा दे देना तुम्हारे वास्ते यह साल नया आया  वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

आपको आनंदमय 2024 की शुभकामनाएं. भगवान का आशीर्वाद पूरे वर्ष आप पर सदैव बना रहे.

आपको और आपके परिवार को नव वर्ष की शुभकामनाएं! आपको 365 दिनों की शुभकामनाएं.

आपको और आपके प्रियजनों को सुखी और स्वस्थ नव वर्ष की शुभकामनाएं। आपका घर सौभाग्य से भर जाए.

नया साल एक कोरी किताब की तरह है. कलम आपके हाथ में है. यह आपके लिए अपने लिए एक खूबसूरत कहानी लिखने का मौका है। मुझे उम्मीद है कि नया साल आपके लिए सकारात्मकता से भरा होगा. नए साल की शुभकामनाएँ!

नए साल की शुभकामनाएँ। ईश्वर इस नये साल में आपके लिए खुशियाँ, सफलता और समृद्धि का द्वार खोलें। मुझे आशा है कि इस नए साल में आपको वह सब कुछ मिलेगा जिसके लिए आपने प्रार्थना की थी. आपको और आपके परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

बेलदौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित…

0

बेलदौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित…


कोशी24न्यूज। बेलदौर

बेलदौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा उर्वरक निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सरोजनी देवी के द्वारा की गई। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी उर्वरक विक्रेता उपस्थित हुए। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरयुग रविदास ने कहा कि उर्वरक विक्रेताओं को हर हाल में सरकार की गाइडलाइन का पालन करना है। प्रत्येक उर्वरक दुकान पर खाद का लाइसेंस रखना जरूरी है। बिना लाइसेंस के खाद बेचने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृषक को भी आधार कार्ड लेकर खाद वितरण करना है। जो प्रखंड क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में खाद उपलब्ध है। बैठक के दौरान जैविक खाद एवं मिट्टी जांच,एवं रसायन खाद्य से होने वाले खेतों में दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया ज्यादा से ज्यादा किसान खेतों में जैविक खाद का उपयोग करें। मौके पर किसान सलाहकार के के कुणाल राज कपूर सिंह मिथिलेश कुमार अभिनंदन कुमार माधुरी कुमारी संजय कुमार राम उमेश कुमार एमएलसी प्रतिनिधि महेश्वर प्रसाद यादव सेवानिवृत शिक्षक, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।चयनित किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी देकर धान का बीज बांटा गया है, ताकि समय से किसान अपनी खेत में बिचड़ा डाल सकें और सरकार की योजना का लाभ ले सकें। मौके पर प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार सिंह, मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय, प्रखंड नोडल कृषि समन्वयक इंद्रमणि चौबे, अजीम अंसारी, किसान सलाहकार हरेंद्र सिंह, जनसेवक संजय कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

बेलदौर आदर्श थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन….

0

बेलदौर आदर्श थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन….

कोशी24न्यूज।बेलदौर

बेलदौर आदर्श थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उक्त जनता दरबार की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने किया ।बताते चलें कि बेलदौर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद नासूर बना हुआ है। जिसको लेकर आए दिन मारपीट की घटना घटती रहती है। उक्त मामले को लेकर हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन होता है। वही शनिवार के जनता दरबार में कुल 9 नए मामले आए। जिसमें राजस्व कर्मचारी रामदेव पंडित के द्वारा 3 मामले की सुनवाई के बाद निष्पादन किया गया। जनता दरबार में अधिकांश जमीनी विवाद का मामला जनता दरबार में निष्पादन नहीं होता है और जनता दरबार का चक्कर लगाते लगाते ग्रामीण थक हार न्याय नहीं मिलने के कारण थक हार कर बैठ जाता है।ग्रामीणों को न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पड़ता है। जब मारपीट हो जाती है तो पुलिस का कमाई बढ़ जाती है। जब बिहार सरकार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया है तो जनता दरबार में मामला निष्पादन क्यों नहीं होता है??शनिवार को जनता दरबार में अंचलाधिकारी सुबोध कुमार के नहीं रहने पर पीएलबी संजीव कुमार एवं राजेश कर्मचारी रामदेव पंडित के द्वारा सुनवाई किया गया।

कुख्यात अपराधी सहित एक शराबी गिरफ्तार…

0

कुख्यात अपराधी सहित एक शराबी गिरफ्तार…

कोशी24न्यूज।बेलदौर

बेलदौर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगह से कुख्यात अपराधी सहित एक शराबी को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब हो की बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरनगरा नगर पंचायत के स्वर्गीय बालेश्वर यादव के 50 वर्षीय पुत्र नारायण यादव को घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया। उक्त अपराधी के ऊपर चित्रगुप्त नगर थाने में दो मामले एवं बेलदौर थाने में छह मामले संगीन धाराओं के साथ दर्ज है। वही रंगदारी के मामले में थाना क्षेत्र के बनारसी चौधरी के 45 वर्ष से पुत्र रामदेव चौधरी को थाना कांड संख्या 312/23 के तहत कुर्बन पंचायत के गंधारशन गांव से गिरफ्तार किया, शराब पीकर उत्पात मचा रहे शराबी को बेलानौबाद पंचायत के मुराशी गांव से गिरफ्तार कर किया गया जो शराब पीकर उत्पाद मचा रहा था ग्रामीणों की सूचना पर 112 के पुलिस पदाधिकारी ने गिरफ्तार किया ।जहां मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया अपनाकर न्यायिक हिरासत खगड़िया भेज दिया गया।

पंचायत उपचुनाव से पहले वार्ड सदस्य पद पर बेटे का कब्जा,बेटे का रेलवे में नौकरी बाद इस्तीफा; उपचुनाव होने पर मां ने फिर मारी बाजी….

0

पंचायत उपचुनाव से पहले वार्ड सदस्य पद पर बेटे का कब्जा,बेटे का रेलवे में नौकरी बाद इस्तीफा; उपचुनाव होने पर मां ने फिर मारी बाजी….


प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया


खगड़िया जिला अंतर्गत मानसी प्रखंड के मानसी हाई स्कूल में पश्चिमी ठाठा वार्ड नंबर-10 के उपचुनाव की वोटों की गिनती हुई। जिसमें वार्ड सदस्य पद के लिए तीन उम्मीदवार 1-उषा देवी पति- जयजयराम सहनी को 211 मत,2-सुशीला देवी पति- महेश्वर सहनी को-111 मत,3-सिकन्दर सहनी को 73 मत मिला,उषा देवी 100 मतों से जीत हासिल की। गौरतलब हो कि पूर्व में भी इस सीट पर कब्जा उषा देवी के सुपुत्र विकास सहनी का था जिन्हें रेलवे में नौकरी हो गया इसलिए यह सीट खाली हुआ था। जहां 28 दिसम्बर को मतदान हुआ था। टोटल मतदाता 667 में 395 मत गिरा था।इस जीत को लेकर जनता में खुशी का माहौल दिख रहा है।बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।पूर्व मुखिया पश्चिमी ठाठा सह राजद नेता नरेश प्रसाद सहनी,सरपंच मनोज कुमार,सिकन्दर आजाद,भाजपा नेता सलील यादव,मुखिया प्रतिनिधि ओमजी यादव,उप मुखिया राकेश कुमार उर्फ सिटृटू यादव,वीआईपी जिला अध्यक्ष खगड़िया मनोहर सहनी,राजद नेता सह वार्ड पार्षद अमृत राज,वीआईपी छात्र जिला अध्यक्ष राजकिशोर चौधरी,वार्ड प्रतिनिधि ललन कुमार,वीआईपी आईटी सेल प्रखंड अध्यक्ष मानसी राहुल सहनी,मत्सजीवी मंत्री मानसी नीलम देवी,मन्नु सहनी,मानसी मौसम कुमार गोलू, उपसभापति मानसी पप्पु कुमार सुमन,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सनमुन कुमार,वार्ड सदस्य पिंकू देवी,आदि ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।उषा देवी इस जीत को जनता के आशिर्वाद बताई।तथा उन्होंने बताया कि जनता जिस उम्मीद और विश्वास से जिताने का कार्य किया हम उस उम्मीद पर सदैव बनी रहूंगी और उनके हर सुख-दुख में साथ निभायेंगे..।।

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest news

Skip to toolbar