Home Blog Page 4

जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली: सीने में फंसी,गंभीर हालत में बेगूसराय रेफर;अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी…

0

जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली: सीने में फंसी,गंभीर हालत में बेगूसराय रेफर;अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी…

प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया

खगड़िया जिले के अलौली थाना व गंगौर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में जमीन विवाद में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। आनन-फानन में परिजनों ने सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया।गोली युवक के सीने में फंस गई है,जिससे युवक का हालत गंभीर बनी हुई है।गंभीर रूप से जख्मी युवक की पहचान अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत झमटा गांव निवासी स्व० गंगासागर शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के तौर पर हुई है।

युवक के माता-पिता दोनों स्वर्गवास हो चुके हैं जिस वजह से युवक अपने निनिहाल बभनगामा में ही रह कर गुजर-बसर कर रहा था।परिजनों ने बताया कि पूरा विवाद 100 बिगहा जमीन को लेकर है।बताया कि जमीनी विवाद कृष्ण कुमार के बड़े पापा विद्यासागर शर्मा के पुत्र राजीव शर्मा से है।कृष्ण कुमार बभनगामा में ही रहता था। जहां से 3 वर्ष पहले कृष्ण कुमार का किडनैपिंग भी हुआ था।लेकिन इस किडनैपिंग के सम्बंध में किसी भी थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।काफी खोजबीन के बाद कृष्ण कुमार सकुशल भागलपुर जिले के नारायणपुर से मिला था। दोनों में 100 बिगहा जमीन को लेकर अक्सर विवाद होते रहता था।राजीव शर्मा उक्त जमीन पर अपना दावा कर रहा था लेकिन कृष्ण कुमार मानने को तैयार नहीं था।इसी बात से नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली मार दी।

क्या कहते हैं अलौली सदर एसडीपीओ-2

वहीं,अलौली अनुमंडलीय सदर-2 एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की जा रही है,घटना गंगौर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके की है। जख्मी युवक को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल से बेगूसराय रेफर किया गया है।वैज्ञानिक अनुसंधान टीम को बुलाया गया है तथा अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित किया गया है।जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा…।।

डायल-112 पटना में कार्यरत चालक की हार्टअटैक से मौत पर संघ ने ₹2,50,000 का दिया चेक…

0

डायल-112 पटना में कार्यरत चालक की हार्टअटैक से मौत पर संघ ने ₹2,50,000 का दिया चेक…

प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया


खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के रामपुर,अलौली निवासी डायल-112 पटना में कार्यरत चालक सुबोध सिंह की हार्टअटैक से मौत के बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स स्पोर्ट सिस्टम संघ के चालक और बिहार के सभी चालकों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिया। इआरएसएस चालक दल पटना एवं बिहार के तमाम चालकों ने मानवता एवं एकता का परिचय देते हुए बढ़-चढ़कर सहयोग किया। संघ के लोगों ने स्वर्गीय सुबोध सिंह के परिवार को 2 लाख 50 हजार रुपए का चेक सहयोग राशि के रूप में उनके पैतृक निवास स्थान रामपुर,अलौली पहुंच कर उनके पत्नी नीलम देवी को दिया। वहीं स्मृतिशेष सुबोध सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित तथा शोक-संवेदना व्यक्त किया।


इस मौके पर पटना जिला के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार,उपाध्यक्ष धीरज यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित अमेरेंद्र कुमार, ईश्वर प्रसाद,पवन आजाद,जेपी सिंह,अभिषेक सिंह, खगड़िया जिलाध्यक्ष चंदन कुमार,मधेपुरा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष रामविनय यादव,प्रिंस कुमार, योगेन्द्र प्रसाद सिंह,विजय कुमार आजाद, अमरेन्द्र कुमार तथा अन्य उपस्थित थे।विदित हो कि सुबोध सिंह की मौत पटना में हार्टअटैक से बीते 17 दिसम्बर को हो गई थी।

बाइक-ऑटो की टक्कर में 2 सगे भाई गंभीर रूप से जख्मी…

0

बाइक-ऑटो की टक्कर में 2 सगे भाई गंभीर रूप से जख्मी…

प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया

 

खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शुम्भा पंचायत स्थित पचराहा हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार को समय लगभग 12:30 बजे दोपहर में बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि ऑटो लाल रंग का था और उसमें गैस सिलेंडर लोड था तथा उस पर पंचा गैस एजेंसी,खगड़िया लिखा था।जो घटना के तेज रफ्तार से शुम्भा पश्चिम दिशा की ओर भागा।घायल युवक की पहचान अंबा इचरूआ गांव के तिलक नगर, मुशहरी वार्ड नंबर-20 निवासी चमरु सदा के 28 वर्षीय पुत्र राजा सदा और 35 वर्षीय पुत्र रंजीत सदा के रूप में हुई है।हादसे के बाद डायल-112 व बहादुरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अपने दल-बल के साथ दोनों भाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया पहुंचाया। जख्मी युवक के भाई गोविंद सदा ने बताया कि दोनों भाई बरैय पंचायत के डहरैया गांव में अपनी बीमार बहन के यहां से रुपए देकर घर लौट रहा था। इसी दौरान दुर्घटना पचराहा मंदिर के समीप हो गई।इधर बहादुरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया है कि दोनों जख्मी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,आवेदन मिलने पर आवश्यक कानुनी-कारवाई की जाएगी…।।

दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी लगाने पर सहमति…

0

दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी लगाने पर सहमति…


प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया


दुर्गा पूजा का त्योहार शांति और सद्भावपूर्ण तरीके से मनाने के लिए मंगलवार को अलौली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीपीओ सदर-2 ‌संजय कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार यादव,अंचलाधिकारी हिमांशु कुमार तथा अलौली थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिवों ने हिस्सा लिया।बैठक का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 ‌संजय कुमार ने किया।बैठक के दौरान दुर्गा पूजा समारोह शांति पूर्वक आयोजित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ न हो एवं सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किया जाय।वहीं पूजा पंडाल पर भी कोई ऐसी आपत्तिजनक तस्वीर व बैनर नहीं लगाने दिया जायेगा।ऐसा करने पर संबंधित पूजा स्थल के समितियों को कानूनन दंडित किया जायेगा।सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर कड़ी निगरानी रहेगी।दो समुदायों को लेकर किसी भी तरह का भड़काऊ पोस्ट या फिर अफवाह फैलाने वाले पर कड़ी से कड़ी कारवाई किया जायेगा।साथ ही मेला पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने व वीडियो ग्राफी करने का दिशा-निर्देश दिया।उन्होंने बताया कि नदी के उस के लोगों के सरकारी नाव व्यवस्था किया गया साथ ही नीजी नाविकों से कम यात्री सवार करने के लिए कहा गया है।मेला में किसी तरह से भगदड़ ना हो और ना ही अफवाह फेले इस पर ध्यान केंद्रित रखा जाएगा।अलौली अनुमंडल सदर-2 के पुरे क्षेत्रों में कुल 14 जगहों पर दुर्गा मेला महोत्सव का आयोजन हो रहा है जिसमें 2 जगहों पर जुलुस भी निकाला जाएगा जो हरिपुर व बछौता है।

मेला को देखते हुए कुल-1045 लोगों के ऊपर निरूधात्मक कारवाई भी की गई है साथ ही साथ शराब व अन्य नशीली पदार्थों के सेवन व बिक्री से सम्बंधित कोई भी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें जिससे त्वरित कार्रवाई किया जा सकता है। रात्रि के 10 बजे लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध रहेगा, जिन्हें लाउडस्पीकर बजाने का अनुमति चाहिए ओ सक्षम प्राधिकार से लाईसेंस निर्गत करा लें।
–अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 संजय कुमार

अधिकारियों की लापरवाही से बदहाल होती जा रही शिक्षा व्यवस्था…

0

अधिकारियों की लापरवाही से बदहाल होती जा रही शिक्षा व्यवस्था…

प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया

खगड़िया जिले में बेसक शिक्षा विभाग के अधिकारी तमाम दावे कर रहे हैं।कागजों में निरीक्षण भी लगातार कर रहे हैं लेकिन हकीकत इससे अलग है।आलम ये है कि जिम्मेदार लोग इस पर ध्यान देने के बजाए चैंबर में बैठकर समय काट रहे हैं। जिससे जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत अनेकों विद्यालयों की स्थित बदहाल होती जा रही है।यहां शिक्षक मनमानी तरीके से विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। उनके आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है।कोई आधा तो कोई एक घंटा देर से पहुंच रहा है। कुछ शिक्षकों को अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है।जिससे वह कभी-कभार आते हैं।और तो और कुछ आते भी नहीं हैं।सबसे बड़ा सुलगता सवाल है कि आखिर डिजीटल उपस्थिति कैसे बनाते हैं?? या फिर आफलाइन रजिस्ट्रर पर उपस्थिति कैसे बन जाता है??अलौली प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लालपुर में कुल 3 शिक्षिका ,1 शिक्षक,टोला सेवक-2 हैं। जबकि कुल नामांकित बच्चे 86 है और उपस्थिति 20-25।उक्त विद्यालय में ना तो शौचालय है और ना ही पानी पीने के लिए एक भी चापाकल।दो चापाकल में दोनों खराब है। यहां तक कि मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोईया भी गायब थी। प्रथम वर्ग से पंचम वर्ग का संचालन दो कमरे किया जा रहा था। विद्यालय के आगे शौचालय निर्माण के लिए बड़े-बड़े गड्ढे किया गया है और उसमें पानी जमा हुआ है जहां बच्चे के डुबने की सम्भावना बनी हुई है।विद्यालय के दुसरे भवन में भैंस बांधने का जुगाड़ बना हुआ है।प्रधानाध्यापिका कुमारी पूजा ने बताई कि वो 25 जुलाई से प्रभार ली है उसे कुछ भी नहीं पता है।वहीं प्राथमिक विद्यालय सोण्डाभार में कुल 4 शिक्षिका, 1 शिक्षक,1 प्रतिनियुक्ति,टोला सेवक -1 हैं।जबकि कुल नामांकित छात्र-193 है और उपस्थिति-120 है। इस विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए एक भी बेंच डेस्क नहीं है।ना ही भवन है। शौचालय में विद्यालय के सामग्री रखी जाती है वहीं मध्यान्ह भोजन बनाने वाले सभी बर्तनों को शौचालय में रखा जाता है।अधुरे भवन में ईंट और फुस का छप्पड़ देकर बच्चों को जमीन पर बैठाकर पढ़ाया जाता है।भवन निर्माण की राशि पूर्व प्रधानाध्यापिका प्रतिभा कुमारी द्वारा गवन किया गया है जिस वजह से भवन निर्माण पुर्ण नहीं किया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि भवन और बिजली व्यवस्था नहीं रहने से काफी कठिनाइयों को सामना करना पड़ता है।मध्य विद्यालय कौनियां में कुल-11 शिक्षक,2 शिक्षिका हैं जिसमें 2 प्रतिनियुक्ति पर है।कुल नामांकित -396 हैं और उपस्थिति-50-100 के करीब।क्योंकि प्रथम से अष्टम् वर्ग का संचालन सिर्फ दो वर्ग कक्ष में किया जाता है। विद्यालय में सिर्फ दो वर्ग कक्ष है एक में आधा हिस्सा मध्यान्ह भोजन का सामग्री रखा है। विद्यालय के चारों और कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। हल्का भी वर्षा होने पर विद्यालय परिसर के प्रत्येक वर्ग कक्ष और कार्यालय में गंदा पानी जमा हो जाता है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विभाग को बहुत बार लिखित शिकायत किया गया है बावजूद कोई सुदी लेने वाले नहीं हैं।इतना ही नहीं भवन निर्माण के लिए विद्यालय का अपना जमीन नहीं है।इस पुरे मामले में खगड़िया जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार गोण्ड ने बताया कि ओ खुद घुम-घुमकर खगड़िया के शिक्षा व्यवस्था की जांच-पड़ताल कर रहे हैं,इन सभी विद्यालयों का जल्द ही जांच-पड़ताल करेंगे। जांच-पड़ताल ही कुछ बताया जा सकता है,अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।।

गणेश चतुर्थी के सुभ अवसर पर नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ…

0

गणेश चतुर्थी के सुभ अवसर पर नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ…

कोशी24न्यूज। बेगूसराय

गणेश चतुर्थी के सुभ अवसर पर नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ किया गया
नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जो विशनपुर रोड खातोपुर बेगूसराय में स्थित है बताते चलें कि नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक गोल्ड मेडलिस्ट एमडी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ समानता ने बताया कि बेगूसराय में नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सबसे सस्ता ईलाज की गारंटी देगा साथ ही साथ नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में और बेगूसराय जिला में पहली बार किसी हॉस्पिटल में जो भी चिकित्सक होंगे सभी विभागों के चिकित्सक एमडी गोल्ड मेडलिस्ट चिकित्सक सेवा देंगें
बताते चलें कि नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल विशनपुर रोड खातोपुर में विभिन्न प्रकार का सुविधा उपलब्ध रहेगा जिसमें प्रमुख सुविधाएं कुछ इस प्रकार है सर्वप्रथम नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल गरीबों को समर्पित हॉस्पिटल रहेगा
जहां
🚫कम से कम खर्च में बेहतरीन सुविधा🚫

🚫गरीब लाचार मजदुरों के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं आपकी सेवा में हमेशा तत्पर कम से कम खर्च में सभी प्रकार का ऑपरेशन,डायलिसिस सुविधा उपलब्ध🚫

🩺Enquiry & Appointment*
*90034 97315*
*Emergency And Ambulance*
*7010425184🩺

🔴सभी प्रकार के सुविधाएं के साथ 24×7 उपलब्ध आपकी सेवा में🔴

📛नोभा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल विशनपुर रोड खातोपुर बेगूसराय 📛

❌गोली लगे मरीज के लिए विशेष सुविधाएं❌

🚫24 घंटे आपातकालीन सेवा 🚫

🚫हाई एंड आईसीयू🚫

🚫स्टेप डाउन आईसीयू🚫

🚫सुट डिलक्स और प्राइवेट रूम🚫

🚫एयर कंडिशन सेमी प्राइवेट और जनरल वार्ड🚫

🚫इकोकार्डियोग्राफी🚫

🚫पैथोलॉजी लैब🚫

🚫सीटी स्कैन🚫

🚫अल्ट्रासाउंड और कलर डोप्पलर🚫

🚫2 मेजर 1 माईनर ओटी🚫

🚫डिजिटल एक्स-रे🚫

🚫हेमोलायलिसिस सुविधाएं🚫

🚫फॉर्मेसी🚫

🚫टीएमटी🚫

🚫24 घंटे एबुलेंस सेवा🚫

🚫कैंटीन🚫

🚫एडवांस ट्रामा सेंटर🚫

बिहार में पेपर लीक मुद्दे पर प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर तंज -देश के बच्चे दिन-रात मेहनत कर पढ़ाई करते हैं और उनका पेपर लीक हो जाता है, और यहां 9वीं फेल नेता का बेटा राज कर रहा है: प्रशांत किशोर

0

बिहार में पेपर लीक मुद्दे पर प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर तंज -देश के बच्चे दिन-रात मेहनत कर पढ़ाई करते हैं और उनका पेपर लीक हो जाता है, और यहां 9वीं फेल नेता का बेटा राज कर रहा है: प्रशांत किशोर

प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया

 

पटना: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने NEET Paper Leak पर अपना रोष जाहिर करते हुए कहा कि बीते 2 दिन पहले मुझे 1 लड़के ने बताया कि पेपर लीक हुआ है। जो बच्चे दिन रात अपना हाड़ मांस गला कर पढ़ाई कर रहे हैं, उनका पेपर लीक हो गया, उसकी चिंता किसी नेता को नहीं है। पढ़े-लिखे लड़के मुंबई में, दिल्ली में जाकर मजदूरी कर रहे हैं और देखने वाली बात ये है कि 9वीं फेल नेता का लड़का तेजस्वी यादव बिहार में राज कर रहे हैं। बिहार के सभी लोगों को वो ज्ञान दे रहे हैं कि हमें गद्दी में बैठा दो तो हम सबको नौकरी दे देंगे। मैं बिहार के युवाओं से पूछना चाहता हूं कि आपको नौकरी चाहिए या अधिकार? नौकरी चाहिए या राज? बिहार के लोगों को नौकरी नहीं चाहिए, अब हमें राज चाहिए। अब हमें राज चाहिए नौकरी तो अपने आप हमें मिलेगी। बिहार में राज तेजस्वी यादव जैसे लोग करेंगे और नौकरी के लिए भीख हम इनसे मांगेंगे? अब ऐसा बिहार में नहीं होगा।

खगड़िया के प्रवीण ने नीट परीक्षा में लहराया परचम:पाया 7466 रैंक,बड़े भाइयों को दिया श्रेय, कहा-कड़ी मेहनत से मिली सफलता…

0

खगड़िया के प्रवीण ने नीट परीक्षा में लहराया परचम:पाया 7466 रैंक,बड़े भाइयों को दिया श्रेय, कहा-कड़ी मेहनत से मिली सफलता…

प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया 

नीट यूजी परीक्षा का परिणाम मंगलवार शाम को घोषित हुआ।परिणामों में खगड़िया जिले अंतर्गत बरियाही गांव का बेटा प्रवीण ने देश में कैटगरी रैंक में 7466 तथा ऑल इंडिया रैंक 17158 पर कब्जा जमाया। प्रवीण ग्रामीण सुदूर इलाकों के एक झोपड़ी में रहकर ऑनलाइन कोचिंग संस्थान से कोचिंग की और दुनिया को ये बता दिया कि घर में रहकर भी सफलता हासिल किया जा सकता है और मील के पत्थर स्थापित किए जा सकते हैं।बरियाही और समूचे गांव एवं गरीबी मिटाओ अभियान समाप्त करने को लेकर चलने वाले व करिश्मा करने वाला प्रवीण दियारा क्षेत्र का पहला छात्र है, जिन्होंने तीसरे प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण किया,बता दें कि प्रवीण 4 भाई 3 बहन में छोटा भाई है।स्वर्गीय सीताराम राय इनके पिताजी हैं जिनके देहांत के बाद पूरा पढ़ाई का खर्च इनके सबसे बड़े भाई चौहान कुमार ने किया।जो एक छोटे से नाश्ता का दुकान चलाकर किया।प्रवीण के इस सफलता पर क्षेत्र के जदयू नेता राम दुलार राय,शिक्षक संजय सुमन,प्रशिक्षक रौशन राज,सरपंच पति वशिष्ठ राय आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी।।

विश्व फूटबॉल दिवस पर फूटबॉल खिलाड़ियों ने केक काटकर मनाया जश्न,विश्व फूटबॉल दिवस घोषित होना खिलाड़ियों के लिए गौरव की बात: गुड्डू

0

विश्व फूटबॉल दिवस घोषित होना खिलाड़ियों के लिए गौरव की बात: गुड्डू

रेशू रंजन। खगड़िया

विश्व फूटबॉल दिवस पर फूटबॉल खिलाड़ियों ने केक काटकर मनाया जश्न

खगड़िया: विश्व फूटबॉल दिवस के अवसर पर रेलवे मैदान मानसी में हिरोज क्लब मानसी के फूटबॉल खिलाड़ियों ने केक काटकर जश्न मनाया गया । इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, जिला सचिव शंकर सिंह, महिला हिरोज क्लब के अध्यक्ष हीरानंद सिंह और कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र पोद्दार ने उपस्थित खिलाड़ियों को केक और मिठाई खिलाकर विश्व फुटबॉल दिवस की शुभकामनाएं दिया। तत्पश्चात उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला फुटबाल संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि दुनियां भर में फुटबॉल के दीवानों के पास अब दुनिया के सबसे प्रिय खेल को मनाने के लिए 25 मई को वार्षिक दिवस के रूप में घोषित किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सात मई को आधिकारिक तौर पर 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में घोषित किया है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल को खूबसूरत खेल के रूप में भी जाना जाता है। फूटबॉल विश्व स्तर पर बेमिसाल लोकप्रियता को भी हासिल किया है। फुटबॉल का जश्न मनाने के लिए एक समर्पित दिन के लिए प्रशंसकों की लालसा अब पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि फुटबॉल अक्सर समुदायों में गहराई से समाया हुआ होता है। स्थानीय क्लब और पिक अप गेम सामाजिक संपर्क और अपनेपन की भावना प्रदान करते हैं। फूटबॉल हीं एक ऐसा खेल है जिसे बच्चे मनोरंजन के तौर पर खेलते-खेलते उनकी गहराई में इतना समा जाता है कि आसानी से जिला से राज्य और राज्य से राष्ट्र स्तर तक खेल पाने में सफलता हासिल कर लेते हैं। उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि यहां की सरकार खेल में अच्छे प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियों को रोजगार देने में विफल साबित हो चुकी है। पंद्रह-बीस वर्ष पहले अच्छे खिलाड़ी को मैदान से उठाकर सीधा नौकरी में भेज दिया जाता था। उसके बाद सरकार द्वारा नौकरी में खिलाड़ियों को आरक्षण भी प्राप्त होता था लेकिन वर्तमान समय में अच्छे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलने के कारण खेल को विकसित करने में थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। एक अच्छे खिलाड़ी हर तरह से प्रशिक्षित होता है। उनमें अनुशासन, समाजसेवा और देशभक्ति कूट-कूटकर भरा होता है। यदि सरकार ऐसे खिलाड़ी को सरकारी नौकरी में जगह दे तो उस क्षेत्र में भी ऐसे खिलाड़ी एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का काम करेगा। उससे सरकार के प्रति आमजनों में भी अच्छा संदेश जाएगा। वहीं जिला फूटबॉल एसोसिएशन के सचिव शंकर कुमार सिंह ने कहा कि विश्व फुटबॉल दिवस हर फूटबाॅलर के लिए गौरवपूर्ण दिन है। संयुक्त राष्ट्र महासभा का यह पहल काफी सराहनीय है। इस अवसर पर महिला हिरोज क्लब के अध्यक्ष हीरानंद सिंह ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के खिलाड़ी हीं देश के भविष्य हैं। खिलाड़ी अनुशासन के साथ खेल के प्रति लगाव रखकर खेलें, आने वाले वक्त में निश्चित हीं उनका सभी सपना पूरा होंगे।

इस अवसर पर रेफरी सिदेश सिद्धार्थ, खिलाड़ी विक्की कुमार, जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार, अमन कुमार, गोपी कुमार, मो.अरशद, अभिषेक कुमार, अंजलि कुमारी, श्रीति कुमारी, मनीषा कुमारी, छोटी कुमारी, रितू, खुशी, अंशु, सोनम, मुन्नी, पायल, नीतु, पुनीता सहित दर्जनों हिरोज क्लब और महिला हिरोज क्लब के खिलाड़ी उपस्थित थे।

खगड़िया में पिकअप से 86 कार्टून में 774 लीटर विदेशी शराब बरामद,गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई…

0

खगड़िया में पिकअप से 86 कार्टून में 774 लीटर विदेशी शराब बरामद,गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई…

प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया 

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है।फिर भी दूसरे प्रदेशों से शराब की खेप लगातार पहुँच रही है।जिस पैमाने पर हर रोज शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है,जो शराबंदी पर सवालिया निशाँ लग रहा है।लगातार पुलिस शराब पकड़ रही है,इसका मतलब तो यहीं है कि तस्कर इसे बंद करने को तैयार नहीं है।तमाम पुलिसिया करवाई के वावजूद शराब तस्करों के हौसले बुलंद हैं।शराब तस्कर झाड़खंड,पश्चिम बंगाल,उत्तर प्रदेश,हरियाणा सहित अन्य राज्यों से शराब की खेप बिहार ला रहे हैं।या फिर बिहार में ही निर्माण कर रहे हैं।ऐसा ही एक मामला फिर खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छिलकौड़ी पंचायत में पोखरा गांव से प्रकाश में आया है।

जहां बहादुरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार व सहायक थानाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव अपने दल-बद के साथ गुप्त सूचना पर छापेमारी किया तो पिकअप वैन से लदा भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ है।मिली जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाना पुलिस ने पोखरा निवासी राम सागर यादव के पुत्र रोहित यादव के दरवाजे पर लगा पिकअप से 86 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है।जिसमें रॉयल स्टैग 750 ml के 29 कार्टून से 348 बोतल,रॉयल स्टैग 375 ml के 40 कार्टून से 960 बोतल,मैकडॉवेल्स नंबर 1 के 375 ml के 17 कार्टून से 408 बोतल कुल मात्रा-774 लीटर बरामद किया है।इस सम्बन्ध में खगड़िया पुलिस सोशल मीडिया सेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बहादुरपुर (अलौली) पुलिस द्वारा शराब तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 774 ली० विदेशी शराब विधिवत जब्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक,खगड़िया के दिशा-निर्देश के अनुसार मद्यनिषेध को प्रभावी बनाने हेतु शराब तस्करी एवं तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बहादुरपुर (अलौली) थाना पुलिस द्वारा बहादुरपुर ओ०पी० क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोखरा स्थित रामसागर यादव के पुत्र रोहित यादव के दरवाजे पर लगे पिकअप से कुल 774 ली० विदेशी शराब विधिवत जब्त किया गया। कांड दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगीः-

01. विदेशी शराब-774 ली०

02. पिकअप-01

03. मोटरसाईकिल-01

04. मोबाईल-01

इस घटना के संबंध में बहादुरपुर (अलौली) थाना कांड सं0-176/24, दि०-14.05.2024, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो० अधि०-2018 दर्ज है। छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम:-1. पु०अ०नि० सह ओ०पी० अध्यक्ष,अजय कुमार, बहादुरपुर ओ०पी० । 2. पु०अ०नि० रामेश्वर प्रसाद यादव, बहादुरपुर ओ०पी०।साथ चौकीदार दीपक,रघुनी शामिल थे।

गौरतलब हो कि बहादुरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार का बहादुरपुर थाना में पदस्थापन के शुरुआती दिनों से ही शराब कारोबारी,नक्सली गतिविधियों पर शिकंजा,तथा क्राईम कंट्रोल करने का ठोस कदम उठाए हैं जिसका लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest news

Skip to toolbar