मैं अपने पापा की कसम खाता हूं जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तब तक इस देश से न तो आरक्षण को खत्म किया जाएगा और न ही संविधान बदला जाएगा: चिराग पासवान

प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया

चिराग पासवान ने कहा विपक्षी इंडी गठबंधन मुद्दाविहीन एवं लोगों को भय दिखाकर डराने की राजनीत कर रही है। भरी सभा में उन्होंने कहा मैं अपने पापा रामविलास पासवान की कसम खाकर गारंटी देता हूं कि जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तब तक इस देश से न तो आरक्षण को खत्म किया जाएगा और न ही संविधान बदला जाएगा…

खगड़िया लोकसभा-25 के अलौली विधानसभा-148 अंतर्गत शुम्भा पंचायत के सरस्वती मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि आज देश में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। जनता से कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। आपलोगों ने मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि बिहार में 40 की 40 सीट पर एनडीए प्रत्याशी की जीत होनी सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि जो विश्वास आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले दस सालों में अपने काम से अर्जित किया है, जिसे हम सब मोदी की गारंटी कहते हैं। वो विश्वास इतना ज्यादा है कि आपसे यह कहने की जरूरत हीं नहीं है कि आप किस प्रत्याशी को वोट करें,क्योंकि जनता ने पहले ही मन बना लिया है।चिराग पासवान ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी देश में एक के बाद एक गरीब कल्याण की योजना लेकर आए। जिसने न केवल भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की बल्कि बुनियादी जरूरतों को भी पूरा किया। चिराग ने कहा एक तरफ एनडीए गठबंधन विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है, दूसरी तरफ विपक्ष अफवाह फैला रहा है।चिराग पासवान ने आगे कहा कि जब हमारा देश विकसित होगा तब देश का हरेक राज्य विकसित होगा और तब फिर प्रदेश का एक एक जिला और गांव विकसित बनेगा। ठीक इसके विपरीत विपक्षी इंडी गठबंधन संविधान को लेकर, आरक्षण को लेकर, लोकतंत्र को लेकर भ्रम फैलाने का काम करती है।चिराग पासवान ने कहा, विपक्षी इंडी गठबंधन मुद्दाविहीन एवं लोगों को भय दिखाकर डराने की राजनीत कर रही है।भरी सभा में उन्होंने कहा,मैं अपने पापा रामविलास पासवान की कसम खाकर गारंटी देता हूं कि जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तब तक इस देश से न तो आरक्षण को खत्म किया जाएगा और न ही संविधान बदला जाएगा।उन्होंने विपक्ष को सन 1975 की याद दिलाई, जब कांग्रेस सरकार ने देश पर इमरजेंसी लागू कर लोगों के अधिकार को सीज कर लिया था। उन्होंने कहा, आज वही गठबंधन लोकतंत्र की दुहाई दे रहा है। उन्होंने देश की मजबूती, सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान, बुजुर्गों के अधिकार, युवाओं के भविष्य, किसानों व मजदूरों के हक के लिए स्थानीय एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में अपना मतदान कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।वहीं उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष की सरकार बनेगी तो राशन बंद कर दिया जाएगा,गैस सिलेंडर भी बंद कर दिया जाएगा।तथा जमीन व जेवर पर 55 प्रतिशत हक विपक्षी सरकार अपना हक जमा लेगी।इस सभा में लोजपा.रामविलास के चिराग पासवान, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,हम.सेक्यूलर के संतोष सुमन तथा एम०एलसी अनुपम सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल,लोजपा जिलाध्यक्ष शिवराज यादव सहित हजारों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया।।














































