गौरव कुमार बने राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश महामंत्री,खगड़िया से बिहार को मिला नया धर्मरक्षक चेहरा…

0
674

गौरव कुमार बने राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश महामंत्री,खगड़िया से बिहार को मिला नया धर्मरक्षक चेहरा…

प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया

धार्मिक मूल्यों,राष्ट्रधर्म और सामाजिक सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे गौरव कुमार को राष्ट्रीय सनातन सेना भारत का प्रदेश महामंत्री (बिहार) नियुक्त किया गया है। राजधानी पटना में आयोजित एक सम्मान समारोह में उन्हें यह दायित्व सौंपा गया। इस दौरान संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों और संतजनों की मौजूदगी में उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
गौरव कुमार की यह नियुक्ति न केवल खगड़िया,बल्कि बिहार के लिए गौरव का विषय बनी है। युवा समाजसेवी के रूप में पहचान रखने वाले गौरव वर्षों से सनातन संस्कृति, सामाजिक कल्याण और युवाओं को धर्म से जोड़ने में सक्रिय हैं।
गौरव कुमार ने कहा:
“यह सिर्फ पद नहीं,बल्कि सनातन धर्म,राष्ट्र और समाज सेवा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मैं तन,मन और धन से इस कार्य में समर्पित रहूंगा।”

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अजय नाथ,राजेंद्र प्रसाद भारती, प्रवक्ता प्रमोद प्रकाश मिश्रा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि गौरव कुमार जैसे ऊर्जावान,संस्कारी और कर्मठ युवाओं की आज सनातन संगठन को सख्त जरूरत है।
गौरव कुमार,जो “न्यू गोपाल ज्वेलर्स” के प्रोप्राइटर हैं,अपने व्यवसाय के साथ-साथ समाजसेवा को भी प्राथमिकता देते हैं।उन्होंने कोविड काल में राहत अभियान से लेकर धर्म रक्षा मंचों तक अग्रणी भूमिका निभाई है।जिला खगड़िया के लिए यह पल गौरवपूर्ण है कि यहां से एक युवा प्रदेश स्तर पर सनातन संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेगा। उनके समर्थकों और स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है।

🟩 विशेष तथ्य:

गौरव कुमार को नियुक्त किया गया प्रदेश महामंत्री (बिहार)

राष्ट्रीय सनातन सेना भारत द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान…
खगड़िया से जुड़े पहले युवा जिन्हें यह पद मिला..
कार्यक्रम में राष्ट्रधर्म,सेवा और संस्कृति के मुद्दों पर संकल्प लिया गया…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here