भूमि विवाद को लेकर मारपीट व जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने थाने में लगाई सुरक्षा की गुहार…

कोशी24न्यूज। खगड़िया

खगड़िया जिले के ओलापुर गंगौर थाना क्षेत्र निवासी दशरथ प्रसाद दास ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत स्थानीय थाना प्रभारी से की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी जमीन पर बलपूर्वक कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों द्वारा 24 जून 2025 को मारपीट की गई और धमकी दी गई।
दशरथ प्रसाद दास ने बताया कि खाता संख्या 348, 345, खेसरा संख्या 418, 419, 416, 417 की जमीन पर बवली देवी पति-स्व० रामसागर पोद्दार, अनिता देवी,संजू एवं कृष्णा पोद्दार सहित अन्य लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। इस दौरान मोबाइल छीनने और अपशब्द कहने जैसी घटनाएं भी हुईं। पहले भी 10 मई 2025 को इस संदर्भ में थाने को आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित ने थाने से अपने परिवार की सुरक्षा और उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने बताया कि बवली देवी का समुचित परिवार पिटाई किया है और आगे भी पीटवाना चाहता है।
पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।














































