ट्रेन की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक कॉलेज छात्रा की मौत,छात्रों ने जमकर किया हंगामा…..

रेशू रंजन।गोगरी

खगड़िया जिले के बरौनी-कटिहार रेलखंड के पसराहा स्टेशन ट्रेन की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक कॉलेज छात्रा की मौत हो गई, जहां छात्रों ने जमकर किया हंगामा भी किया।बताया जाता है कि छात्रा रेल पटरी पार करने के दौरान महेशखूंट की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट आने से मौत हो गई।मृतक की पहचान सदर थाना अंतर्गत बेगूसराय के महमूद गांव वार्ड-38 निवासी शंकर चौरसिया की पुत्री बिंदू कुमारी रूप में हुई।मृतका बुन्दू कुमारी महद्दीपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा थी।फस्ट ईयर का फार्म भरकर अपने घर जा रही थी।इस दौरान ट्रेन हादसे का शिकार हो गई।इस घटना की जानकारी पॉलिटेक्निक के छात्रों को मिली तो पॉलिटेक्निक के सभी छात्रों ने पसराहा स्टेशन आकर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया।रेल प्रशासन के काफी समझाने बुझाने के बाद भी जाम को नहीं हटाया तो पसराहा थाना को सूचना दिया गया। जहां थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जाम को नियंत्रण किया। महेशखूंट रेल थाना एसआई कंचन कुमार,पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास और पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार के समझाने बुझाने पर छात्रों ने जाम हटाया। रेल ट्रैक जाम होने से हटे बाजार और राजधानी एक्सप्रेस 45 मिनट तक पसराहा में रुकी रही। जिससे पेसेंजरों को काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ा।।














































