वीआईपी पार्टी के समर्थकों ने खगड़िया में अमर शहीद जुब्बा सहनी का मनाया शहादत दिवस…

वीआईपी पार्टी के समर्थकों ने खगड़िया में अमर शहीद जुब्बा सहनी का मनाया शहादत दिवस…

कोशी24न्यूज। खगड़िया


खगड़िया में वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के दिशा-निर्देश से वीआईपी के खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी के आवास पर वीआईपी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस मनाया। वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी ने बताया कि जुब्बा सहनी ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वह कई आंदोलन में अपना योगदान दिया था। 11 मार्च 1944 को भागलपुर जेल में उनको फांसी दे दी गई थी।गौरतलब हो कि विकासशील इंसान पार्टी ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस मनाया। इस मौके पर सभी जिला मुख्यालयों में वीआईपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी वीर गाथाओं को याद किया।इस मौके पर वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि शहीद जुब्बा सहनी को इतिहास में जो उचित स्थान मिलना चाहिए,वह आज तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि शहीद जुब्बा सहनी ने छोटी से उम्र में बड़ा काम कर दिखाया था। देश के सामने स्वयं को कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि त्याग और बलिदान का ऐसा बहुत कम उदाहरण मिलता है।अमर शहीद जुब्बा सहनी जी का आजाद भारत की लड़ाई में किया गया योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुजफ्फरपुर के धरती पर जन्मे, जुब्बा सहनी जी का योगदान इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से सुशोभित है। जुब्बा सहनी ने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया, जिसके लिए उन्होंने एक नई क्रांति को जन्म दिया और अपना पराक्रम दिखाया।उन्होंने मात्र 38 वर्ष की उम्र में लोक-कल्याण के लिए अपने प्राणों को खुशी-खुशी न्यौछावर कर दिया। उनकी शहादत को हमारा समाज कभी भी नहीं भूल सकता। प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिला मुख्यालयों में वीआईपी द्वारा अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस मनाया गया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी,जिला प्रधान महासचिव धर्मवीर सहनी,छात्र जिला अध्यक्ष राज किशोर चौधरी,जिला उपाध्यक्ष विकेश सहनी,डॉ सुरेश प्रसाद केवट,अलौली के प्रखंड अध्यक्ष वरुण चौधरी, जिला सचिव रवि कुमार रजक, संजय कुमार साह, नरसिंह कुमार निषाद, बम बम कुमार निषाद, धनुधर चौधरी, बबलू सहनी, राजीव कुमार निषाद, स्नेही सहनी ,दिनेश चौधरी, सत्तन सहनी, सुभाष सहनी सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया।।